जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप
जिलाधिकारी ने माह सितम्बर में की दूसरी बार छापेमारी।हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 10ः28 बजे सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान श्रम आयुक्त कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रीना नेगी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीना भट्ट अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी अनुपस्थित कर्मचारियों तथा अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। कार्यालय उपस्थिति पंजिका मांगे जाने पर कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका अपने अधीन अलमारी में रखी गई है जो कि अभी ऑफिस नहीं पहुॅच पाई हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय सहित सभी सरकारी विभागीय कार्यालयों के लिए आदेश दिये कि उपस्थिति पंजिकाएं बाहर सुरक्षित रखी जायें।
एआरटीओ कार्यालय प्रवर्तन व प्रशासन 10:14बजे से 10:24 बजे तक चली छापेमारी के दौरान एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये। कार्मिकों द्वारा बताया गया कि न्यायिक कार्य से सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में देहरादून गए हैं। जबकि 32 स्थायी कर्मियों में से 16 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए तथा 4 पीआरडी में से 1 पीआरडी अनुपस्थित पाया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हिदायत दी कि समय से कार्यालय पहुंचे और कार्यों को समयबद्धता व पारदर्शिता से निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा की शासकीय कार्यों योजनाओं में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली एवम लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
—————-
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
