चमोली: DM संदीप तिवारी ने शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र पपडियाणा के अन्तर्गत ग्राम गंगोलगांव में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ धान की लवाई भी की। राजस्व विभाग ने काश्तकार बचन सिंह बिष्ट के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 2.7 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। अत्यधिक वर्षा के कारण धान की उपज कम पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकारों को खेती से संबंधित नई तकनीक के बारे में जानकारी भी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे है तथा जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव भी दिए।
विदित हो कि प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्राप कटिंग प्रयोग खेत में 30 वर्ग मीटर प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है, जिसे 15 दिनों तक सूखने के लिए रखा जाता है। इसके पश्चात दानों की तौल लेकर उत्पादन की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा की राशि की गणना तथा विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है।
क्रॉप कटिंग के दौरान राजस्व उप निरीक्षक दलबीर सिंह चौहान, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम रावत, सहायक भूलेख अधिकारी हरीश चन्द्र पांडेय, काश्तकार बचन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थेे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश 
