देहरादून: जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिकता और पारदर्शिता की ओर ले जा रहे जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर अपने कार्य के प्रति संवेदनशीलता और ज़मीनी जुड़ाव का परिचय दिया है। अपने कुशल नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और किसानों के हितों के प्रति समर्पण के लिए प्रशंसित जिलाधिकारी बंसल ने आज तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में धान की फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल खेत का दौरा किया…बल्कि कृषकों के साथ स्वयं खेत में उतरकर धान की कटाई भी की, जिससे अधिकारियों और किसानों दोनों में उत्साह देखने को मिला। कटाई के बाद किए गए मापन में 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से कुल 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

यह प्रयोग राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा GCES (जनरल क्रॉप एस्टीमेशन सर्वे) एवं CCE एग्री ऐप के माध्यम से संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि कटाई के तुरंत बाद खेत से ही प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया, जिससे डेटा की पारदर्शिता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हुई।
इन आंकड़ों का उपयोग न केवल फसलों की औसत उपज निर्धारण में किया जाएगा…बल्कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को उचित मुआवजा एवं लाभ प्रदान करने हेतु भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल का यह प्रयास यह दर्शाता है कि प्रशासन यदि तकनीक, पारदर्शिता और किसानों से संवाद के साथ काम करे…तो ज़मीनी स्तर पर बड़ा बदलाव संभव है। किसानों ने भी जिलाधिकारी की इस भागीदारी को सराहा और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी 
