अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्त।
चमोली- चमोली जिले में संचालित विदेशी मदिरा की 05 दुकानों से समय पर अधिभार जमा न कराने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए है। इसमें गोपेश्वर, गैरसैंण, ग्वालदम, नंदप्रयाग और थराली में संचालित दुकानें शामिल है। जिलाधिकारी ने संबंधित दुकान संचालकों को अधिभार का बकाया धनराशि को 07 दिवस के भीतर राजकोष में जमा करने के आदेश भी जारी किए है। अवशेष राजस्व एवं पुर्नव्यवस्थापना के उपरांत राजस्व की यदि कोई क्षति होती है तो उक्त बकाया राजस्व के साथ साथ राजस्व क्षति की भी वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने हेतु वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। आबकारी विभाग ने पूर्व में अनुज्ञापियों को नोटिस भेजकर अधिभार जमा करने के लिए कहा था। इसके बाद भी अधिभार जमा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने पांचो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 
