देहरादून: टिहरी गढ़वाल के लोगों के लिए राहत और खुशी की खबर है। केंद्र सरकार ने मदननेगी क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से मिली स्वीकृति के बाद राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से न केवल स्थानीय छात्रों को फायदा होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
शुरुआती चरण में ऐसे होगा संचालन
नए केंद्रीय विद्यालय में शुरुआत में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई शुरू की जाएगी। हर कक्षा में एक सेक्शन होगा। आगे चलकर जरूरत और मंजूरी के आधार पर कक्षाओं और सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया भी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।
देशभर में खुलने हैं 85 नए केंद्रीय विद्यालय
यह फैसला केंद्र सरकार की उस योजना के तहत लिया गया है…जिसके अंतर्गत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने हैं। मदननेगी का विद्यालय भी उसी योजना का हिस्सा है।
गौरतलब है कि इससे पहले चमोली जिले के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में भी केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक और अहम कदम माना जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू
उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग
उत्तराखंड: जमीन विवादों में पुलिस की सीधी एंट्री पर रोक, पहले कमेटी करेगी जांच
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आया Time table 
