Rudrpur News- पुलिस कर्मियों के परिजनों ने एसएसपी की अपील को दरकिनार करके रविवार को अंबेडकर पार्क में धरना दिया। महिलाएं पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड पे की मांग कर रहीं थीं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों के परिवारों को यह कह कर मनाने की कोशिश की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी मांग से सहमत हैं और जल्दी ही इस मामले का पटाक्षेप होगा।
गौरतलब है कि कल एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एक वीडियो के माध्यम से पुलिस कर्मियों के परिवारों से धरना प्रदर्शन न करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि शासन इस पर विचार कर रहा है, लिहाजा ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे किसी को नुकसान हो।

एसएसपी की अपील को खारिज कर पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुई। उन्होंने धरना दिया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने वहां पहुंच कर कहा कि पुलिस परिवार के मुखिया डीजीपी 4600 रुपए ग्रेड पे करने की पैरवी कर रहे हैं। बताया कि सरकार ने भी उनकी मांग को गंभीरता से लिया है और एक कमेटी गठित की है। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से बात की है और मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार शीघ्र इस मामले का समाधान कर देगी। इस दौरान महिलाओं ने अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन भेजा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 


