Dehradun News: सोशल मीडिया पर कुमाउंनी गाने में वीडियो बनाना युवती और युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बाइक के मालिक युवक को ढूंढ निकाला। उसका स्टंट बाइकिंग में चालान किया गया। इसके अलावा युवक से लिखित माफी मंगवाई गई और उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि विगत दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की का बाइक पर नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह एक कुमाउनी गाने पर डांस करते दिख रही थी। पुलिस ने वीडियो से उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर इसका पता लगाने के निर्देश दिए। बाइक मोहित कुमार निवासी खुर्जा, जंक्शन, बुलंदशहर के नाम पर निकली। इस बाइक का ऑनलाइन चालान कर मैसेज मोहित के मोबाइल नंबर पर भेजा गया।
इसके बाद मंगलवार को मोहित को देहरादून यातायात कार्यालय बुलाया गया। उसने बताया कि बाइक पर उसकी महिला मित्र थी। मोहित ने तीन दिन पहले थानो मार्ग पर लड़की का नाचते हुए यह वीडियो बनाया था। एसपी ने बताया कि मोहित ने इस बात के लिए लिखित माफी मांगी। इसके बाद उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न करने की बात कही। उससे माफीनामा लिखकर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
