देहरादून: लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब आम जनता के लिए पूरी तरह खुलने जा रहा है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होते ही दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।
करीब 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सीधे जोड़ेगा। अभी तक यह सफर 5 से 6 घंटे का होता था…जो अब घटकर लगभग 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा। इससे पर्यटन, व्यापार और आवागमन तीनों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन से पहले इस एक्सप्रेसवे के नाम को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगीना से सांसद चंद्र शेखर आजाद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस एक्सप्रेसवे का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाए।
चंद्रशेखर आजाद ने अपने पत्र में कहा है कि यह परियोजना सिर्फ विकास का प्रतीक नहीं…बल्कि इसे सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि बाबा साहेब के नाम पर एक्सप्रेसवे का नामकरण करोड़ों लोगों के लिए सम्मान का विषय होगा। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।
यह एक्सप्रेसवे सिर्फ तेज सफर ही नहीं…बल्कि अपनी खास संरचना के लिए भी चर्चा में है। राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है…जिसे एशिया का सबसे लंबा माना जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तेज रफ्तार वाहनों के बावजूद वन्यजीवों के प्राकृतिक रास्तों पर कोई असर न पड़े।
एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है और इसे 6 लेन में विकसित किया गया है।
उद्घाटन से पहले जहां एक ओर लोग तेज और आसान सफर को लेकर उत्साहित हैं वहीं दूसरी ओर इसके नाम को लेकर सियासी बहस भी तेज होती नजर आ रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार इस एक्सप्रेसवे को क्या नाम देती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू
उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग
उत्तराखंड: जमीन विवादों में पुलिस की सीधी एंट्री पर रोक, पहले कमेटी करेगी जांच
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आया Time table 
