- देहरादून से काठमांडू के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा।
उत्तराखंड (देहरादून)- देहरादून से काठमांडू की हवाई सेवा जल्द शुरू होने जा रही है.उत्तराखंड सरकार देहरादून से काठमांडू तक हवाई सेवा शुरू करने जा रही है. उत्तराखंड नागरिक उडयन विकास प्राधिकरण यूकाडा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से काठमांडू त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। अनुबंध के बाद कंपनी को 60 दिन में सेवा शुरू करनी होगी। शुरुआत में कंपनी के साथ एक साल का अनुबंध होगा। इसे एक साल और बढ़ाया जा सकेगा। अनुबंध के अनुसार कंपनी 70 सीटर विमान से सेवाएं देगी।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा को टेंडर जारी किए थे.इस में दो कंपनियों ने रुचि दिखाई। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने रविवार को देहरादून में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टेंडर इसी सप्ताह खोले जाने है, जिसके बाद किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा।अनुबंध के बाद कंपनी को 60 दिन में सेवा शुरू करनी होगी। शुरुआत में कंपनी के साथ एक साल का अनुबंध होगा। इसे एक साल और बढ़ाया जा सकेगा। अनुबंध के अनुसार कंपनी 70 सीटर विमान से सेवाएं देगी। कंपनी को सप्ताह में आने-जाने की तीन उड़ानें भरनी होंगी। सीटें खाली रहने पर सरकार नियमानुसार कंपनी को नुकसान की भरपाई करेगी। यह सेवा के शुरू होने के बाद जौलीग्रांट हवाई अड्डे को, इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मान्यता मिल जाएगी। रविशंकर ने बताया कि इसमें चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद तेजी आएगी। जौलीग्रांट में कस्टम एंड इमिग्रेशन ऑफिस बनाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला 


