उत्तराखंड: इस जिले में ठंड को लेकर दो दिन का अवकाश घोषित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून (IMD) द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 प्रात 11:30 बजे से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 30 से 31 दिसम्बर, 2025 तक जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गन्त प्रातः काल से मध्यम घना कोहरा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्तानुसार शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीयन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 30-12-2025 एवं 31-12-2025 (मंगलवार व बुद्धवार) जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एंव सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें