उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड के पोखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक पोखरी गांव निवासी सरिता उर्फ सुषमा 28 वर्षीय पत्नी प्रकाश सिंह का शव शुक्रवार रात 9:00 बजे घर से डेढ़ सौ मीटर दूर दुपट्टे के सहारे काफल के पेड़ में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में खलबली मच गई लोगों ने इस घटना की जानकारी लोहाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से निकालकर कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका का 6 साल का एक बच्चा है, और ग्रामीणों के अनुसार मृतका के प्रति शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। उधर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है, पिता के मुताबिक 2014 में सुषमा की शादी प्रकाश के साथ की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रकाश के घर पहुंचने के बाद उसने सुषमा के साथ मारपीट की इसकी जानकारी सुषमा ने व्हाट्सएप के जरिए अपनी छोटी बहन को दी थी। साथ ही तहरीर में कहा है कि मारपीट के बाद सुषमा ने रात 8:00 बजे आत्महत्या कर ली वही पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
