उत्तराखंड: यहां घर मे घुस कर बुजुर्ग पर लाठी से किया जानलेवा हमला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के देघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर नशे की हालत में घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आमखेत निवासी नंदन सिंह रावत अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान बिजौली गांव का रहने वाला नरेंद्र कथित रूप से नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

ADVERTISEMENTSAd

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। उसने लाठी छीनकर नंदन सिंह के सिर, कमर और पसलियों पर कई वार किए…जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए

बताया गया कि जब उनकी पत्नी और आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु

घटना की सूचना पीड़ित के बेटे ने तुरंत डायल-112 पर दी। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय भिकियासैंण पहुंचाया गया….जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर पांच टांके लगाए।

देघाट थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें