- किलपुरा रेंज के जंगल में मिला लापता वन दरोगा का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
खटीमा (उधमसिंहनगर)- किलपुरा रेंज में शारदा रेंज टनकपुर के वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों व वन कर्मियों ने शरीर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई है। मृतक वन दरोगा शनिवार को दोपहर से लापता थे। जानकारी के अनुसार शारदा रेंज टनकपुर की कलौनिया चौकी में तैनात वन दरोगा निवासी नया गांव कटान चोरगलिया दीप चंद्र उप्रेती (47) पुत्र पूरन चंद्र उप्रेती रविवार को जंगल के रास्ते से घरेलू का रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बिरिया मझोला आए थे, उनके साथ में फायर वाचर सुभाष चंद्र जोशी भी था। प्यास लगने पर दरोगा दीप चंद्र उप्रेती रास्ते में बैठ गए और वाचर को पानी लेने भेज दिया।
जब वाचर सुभाष वापस आया तो दरोगा उप्रेती वहां मौजूद नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद जब वाचर सुभाष को वह नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास मौजूद सेनापानी चौकी स्टाफ को दी। जहां से सूचना शारदा रेंज टनकपुर रेंजर पूरन चंद्र जोशी को दी गई। रेंजर जोशी ने एक टीम मौके पर भेज खोजबीन की, लेकिन दीप चंद्र उप्रेती का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह किलपुरा रेंज के वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे, इस दौरान सुबह चार बजे वन कर्मियों को प्लाट नंबर 2ए दोगाड़ी सेक्शन किलपुरा रेंज में वन दरोगा उप्रेती का शव दिखाई दिया। शव देखने पर शरीर में चोट के निशान बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने सूचना सीओ विमल रावत व कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को दी। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक अपने पीछे पत्नी भावना उप्रेती व पुत्र विपुल उप्रेती को रोता बिलखते छोड़ गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक 
