Udham Singh Nagar: यहां चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट की तरफ ट्रक काट दिया।

लक्ष्मण ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और ट्रक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। लक्ष्मण लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस से गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अफरा तफरी का लाभ उठाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना 


