उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है। जिस जगह से चट्टान टूटी है। 3 लोगों की मरने की खबर है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी। अभी तक एक मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं।

हादसे के खबर मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल पर पहुंचे।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य काम जारी है। पूरी तरह मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि डबराणी हादसे के कुल आठ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। कोई भी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 