- उत्तराखंडः शादी में जूता चुराई की रस्म में हुआ विवाद, घरातियों व बारातियों के बीच जमकर चले लात-घूसे
शादी में जूता चुराई एक रस्म होती है, जिसमें हंसी मजाक के साथ दोनों पक्ष खूब मस्ती करते हैं, लेकिन ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में जूता चुराई के दौरान आपस में भिड़ गये। जूता चुराई रस्म को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच बहस हो गई, फिर क्याा था नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। थोड़ी देर में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मारपीट में चार लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र के रत्ना मडैया में उत्तर प्रदेश रामपुर के स्वार से बारात आई थी। बरात दुल्हन के घर पहुंची तो जूता चुराने की रस्म के पैसों को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं में गाली-गलौज हो गई। फिर क्या था दोनों पक्षों मेे मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दूल्हे के पिता सहित चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
