देहरादून : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” देश की मजबूत नींव के निर्माण में युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन को जीवन में अपनाने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा अपने राष्ट्र कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर 
