देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सिंचाई, सड़क चौड़ीकरण, मानव-वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम और आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए कुल 160.54 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी है।
नाबार्ड वित्त पोषण के तहत सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं के लिए 53.68 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिससे कृषि और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-44) के कि.मी. 4.850 से 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में परिवर्तित करने के लिए 80.63 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई है।
मानव-वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं संबंधित कार्यों हेतु 11 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपद पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में पुलिस संचार नेटवर्क को उच्चीकृत करने के लिए ₹15.23 करोड़ की राशि राज्य आपदा मोचन निधि से मंजूर की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
