देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए कुल 46.18 करोड़ की लागत की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी चार महत्वपूर्ण योजनाएं और रुद्रपुर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए धनराशि का अनुमोदन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग के अंतर्गत सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 43.68 करोड़ की लागत वाली चार योजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें हरिद्वार के भगत सिंह कॉलोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना के लिए 11.22 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नैनीताल जिले में दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज योजना के लिए 9.49 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
देहरादून शहर के पथरीयापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी और चुक्खुवाला क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने के लिए 13.91 करोड़ तथा देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी, कैनाल रोड के जोन-सी के शेष क्षेत्रों में सीवरेज कार्यों के लिए 9.06 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक और स्थल विकास कार्यों के लिए 2.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का भी अनुमोदन किया है।
इन योजनाओं के स्वीकृत होने से शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
