उधम सिंह नगर – उत्तराखंड के के उधम सिंह नगर अंतर्गत गदरपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बारात के कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे के फूफा समेत दो लोगों की मौत तीन घायलहो गए हैं, घटना के बाद से खुशियां मातम में बदल गई बताया जा रहा है कि बारात से कार द्वारा लौट रहे कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत होने के दूल्हे के फूफा सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- यहां युवती का अश्लील वीडियो बना कर डाला पोर्न साइट में, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शीशगढ़ बरेली निवासी दीपू गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता की बारात पूरनपुर गदरपुर निवासी रामकुमार के वहा आई थी। सांय करीब साढ़े सात बजे बारात लौट रही थी। दूल्हे के फूफा 40 वर्षीय प्रमोद गुप्ता पुत्र लालाराम गुप्ता निवासी बिलासपुर रामुपर, राजीव गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता निवासी शीशगढ़, 10 वर्षीय सक्षम गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता, अनंतराम पुत्र अशर्फी लाल निवासी शीशगढ़ व चालक 26 वर्षीय शिवम निवासी महेंद्र नगर नेपाल के साथ अल्टो कार संख्या यूपी 25 बीपी-7665 से वापस लौट थे।
अभी कार कुछ दूर पहुची ही थी कि गदरपुर तहसील के पास हाइवे में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। चालक सहित सभी कार में ही फंसे रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रमोद व शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजीव व सक्षम को रुद्रपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारण बारात की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के लिए CM रावत ने लिए आज यह बड़े फैसले, जानिए एक क्लिक में
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
