उत्तराखण्ड के नैनीताल में मकान कब्जाने को लेकर स्थानीय लोगों और कब्जेदारों के बीच जमकर चले लात घूंसे । पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले में जांच शुरू कर दी है,
नैनीताल में मल्लिताल की मुख्य बाजार के एक घर के कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों और कब्जेदारों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के दखल के बाद मामले को शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित अंडा मार्किट के एक मकान में कुछ कब्जेदार, मकान का ताला तोड़कर घर मे घुस गए। आसपास के लोगों के पूछने पर पता चला कि कब्जा किया जा चुका है। स्थानीय लोग थाने पहुँचे और मामले की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने में लाकर मामले को शांत कराया। कब्जेदार का कहना है कि मकान के मालिक ने 50 प्रतिशत हिस्सा उनको बेच दिया गया है, तभी वो यहाँ आये। मकान की जमीन उन्हें ठेके के अन्तर्गत दी गई थी। मकान में रह रहे परिवारों के लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी लीज को आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में कब्जेदार ने घरों पर अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है, जो कि गलत है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर जमीनी कागजों की सही जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 

