उत्तराखंड- आपने सरकारी नौकरी में फर्जी प्रमाणपत्र के मामले तो सुने होंगे लेकिन यहां 1 ग्राम प्रधान के हाई स्कूल के प्रमाण पत्र भी फर्जी निकले हैं दरअसल पौड़ी जिले के द्वारीखाल में 1 ग्राम पंचायत के प्रधान का हाईस्कूल का प्रमाण पत्र ही फर्जी पाया गया है जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग और जिला पंचायत विभाग में प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।
दरअसल ग्राम पंचायत घँडालू निवासी शिव सिंह रावत ने बीते 25 अगस्त को ग्राम प्रधान घंडालू के हाई स्कूल के प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत जिला निर्वाचन विभाग से की थी। जिला निर्वाचन विभाग ने हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा 1992 के प्रमाण पत्र को सत्यापित के लिए स्कूल भेजा तो वहां प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र को फर्जी बताया। उसके बाद सत्यापन के लिए प्रमाण पत्र को माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद उत्तर प्रदेश भेजा गया तो बोर्ड ने प्रधान के प्रमाण पत्र को पूर्णता कूट रचित वह फर्जी पाया। जिसके बाद मामले की विभागीय जांच पंचायत राज विभाग पौड़ी ने कराई उसमें भी प्रधान का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया । अब जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रधान राजेंद्र सिंह रावत के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। और नई समिति बनाई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
