Ramnagar News: उत्तराखंड रोडवेज हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। अब खबर रामनगर से है। जहां रामनगर डिपो की बस के परिचालक ने 17 यात्रियों को फर्जी टिकट थमाकर पूरा किराया वसूल लिया। पोल तब खुली जब अमरोहा के जोया टोल प्लाजा पर यातायात निरीक्षक की टीम ने बस में यात्रियों के टिकट की चेकिंग की। टीम के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे और इनमें से सिर्फ 26 यात्रियों के ही टिकट बने थे।
रामनगर डिपो की बस शुक्रवार रात आठ बजे दिल्ली के आनंद विहार से चली थी। 10 बजे जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तो वहां यातायात निरीक्षक नईम अहमद और पूरन डांगी ने बस की चेकिंग की। यातायात निरीक्षकों ने बताया कि बस में सवारी तो 43 थीं, लेकिन टिकट 26 के ही बने थे। यात्रियों से टिकट मांगे तो 17 यात्रियों के टिकट फर्जी थे। जांच के बाद पता चला कि परिचालक नरदेव सिंह ने 17 यात्रियों को फर्जी टिकट दे दिए। ये सभी यात्री काशीपुर के थे, जो दिल्ली से बैठे थे। परिचालक ने 6025 रुपये की धांधली की थी। यातायात निरीक्षकों ने मामले के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग की जांच, घी-किशमिश और बेसन के सैंपल लिए; लेबलिंग में मिली अनियमितता
अल्मोड़ा: मकान ढहने से तीन लोगों की मृत्यु, SDRF ने मलबे से बरामद किए शव
देहरादून :(बड़ी खबर) 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी 


