हल्द्वानी में सट्टा किंग के नाम स मशहूर जोजो कई बार सट्टे खिलाते गिरफ्तार हुआ है। एक बार फिर सट्टा किंग अशोक कुमार उर्फ जोजो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 60 साल के हो चुके अशोक कुमार उर्फ जोजो पर 17वीं बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसे जिलाबदर करने की तैयारी चल रही है।
हल्द्वानी में सट्टा खेलने के लिए बदनाम अशोक उर्फ जोजो पर ज्यादातर मुकदमें 13 गैंबलिंग एक्ट में दर्ज किए गए हैं। जिसमें वह बीते दो दशक से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। जेल जाने व छूट कर आने का अशोक कुमार का रिकार्ड है। लेकिन जोजो की आदतें बदलने में पुलिस महकमा नाकाम साबित हुआ है। एक बार फिर शनिवार की रात बनभूलपुरा क्षेत्र में सट्टा खेलते हुए अशोक कुमार उर्फ जोजो निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली उत्तर को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, 24950 रुपये नकदी बरामद किया है।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले गैंगेस्टर व गुंडा अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इअब आरोपी को जिला बदर करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई पर मुहर लग जाएगी। सट्टा किंग अशोक उर्फ जोजो की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी भी बनभूलपुरा पुलिस कर रही है। उसके पूर्व में किए गए अपराधों के आधार पर नियमित रूप से पुलिस अपडेट रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात 
