- बारातियों को कार ने मारी टक्कर एक की मौत 31 घायल
हरिद्वार- बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शादी का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया जब एक स्कार्पियो कार सवार ने बारातियों को टक्कर मारते हुए जहाँ एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बारातियों ने कार चालक को पकड़कर जमकर धुना कार चालक भारतीय किसान यूनियन का नेता बताया जा रहा है सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही चार बारातियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलड़ा से आई एक बारात गेट पर ही पहुंची थी जहां पूरी बारात का स्वागत सत्कार की तैयारी चल रही थी लोग गानों की धुन पर मदमस्त होकर नाच रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद की ओर से तेज गति से आती धनोरी को जा रही स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे नाच रहे बारातियों पर कार चढ़ा दी ऐसा नहीं कि कार एक या दो बार आती को टक्कर मार रुक गई कार इतनी रफ्तार में थी कि उसने बैंड वाले और बारातियों को बुरी तरह से रौंद दिया इस दुर्घटना में एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं।
कुछ दूर जाकर रुकी स्कॉर्पियो कार को लोगों ने घेर लिया और चालक और उसमें सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक सहारनपुर जिले के भारतीय किसान यूनियन का सचिव है। स्कॉर्पियो गाड़ी बिजनौर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सहारनपुर लौट रही थी लेकिन बहादराबाद थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटित हो गई स्कॉर्पियो गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिन्होंने शराब पी हुई थी। वहीं पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर जिनका मेला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
