- गंगा में बहा दिल्ली का पर्यटक, महिला मित्र के साथ घूमने आया था ऋषिकेश, तलाश जारी।
ऋषिकेश- दिल्ली से महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा के तेज बाहव में बह गया। युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में फूलचट्टी(गोल्फ कोर्स ) के पास दिल्ली से आया एक युवक गंगा में बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं लग सका है। घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी के अनुसार एक युवक दिल्ली से अपनी महिला मित्र के साथ घूमने ऋषिकेश आया था. शाम को दोनों नदी किनारे गए थे. युवक पानी में थोड़ा आगे चला गया। इस दौरान वह तेज बहाव में बह गया।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। राफ्ट से सभी संभावित स्थानों पर युवक की तलाश जारी है।

एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है। पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण राफ्ट द्वारा सभी संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति की पहचान सचिन पुत्र देवेंद्र , लक्ष्मी नगर, निरमान विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
