Nainital News: पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु कहा जाय तो कोई अतिशोक्ति नहीं होगी। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य से एक के बाद एक प्रतिभाओं ने देश ही नहीं पूरे विश्व में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चाहे वो खेल जगत हो या बाॅलीवुड या फिर देशसेवा हर जगह आज पहाड़ की प्रतिभाओं ने अपने हुनर के दम पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब खबर नैनीताल से है। बच्चों के पसंदीदा शो छोटा भीम में नैनीताल के यज्ञ भसीन नजर आयेंगे। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि टीवी पर बच्चों का लोकप्रिय रहे छोटा भीम के एनीमेशन धारावाहिक की सफलता के बाद अब इस पर एक फीचर फिल्म भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान तैयार की गई है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है। जिसमें नैनीताल के यज्ञ ने छोटा भीम का अहम किरदार निभाया है। वहीं फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे और अन्य कलाकार शामिल हैं। इस फीचर फिल्म में छोटा भीम को अपने से दोगुनी उम्र के लोगों से युद्ध करता हुआ दिखाया गया है। फिल्म में बच्चों के प्रिय पात्र ढोलू, मोलू की भूमिका दिव्यम और दैविक ने निभाई है तो इसका निर्देशन छोटा भीम एनिमेशन धारावाहिक की तरह ही राजीव चिलका ने ही किया है।
खास बात यह है कि फिल्म में छोटा भीम के किरदार में नजर आए यज्ञ के पिता दीपक भसीन नैनीताल हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिकारी रहे है। वर्ष 2017 में उन्होंने अपने बेटे यज्ञ का सपना साकार करने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट की सेक्शन ऑफिसर की प्रतिष्ठित और स्थायी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह पूरे परिवार के साथ मुम्बई शिफ्ट हो गए थे। अब बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
