हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर पर एक निजी विद्यालय की मान्यता नवीनीकरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40वीं बटालियन पीएसी, हरिद्वार के औपबंधिक मान्यता प्रमाणपत्र (नवीनीकरण प्रमाणपत्र) के लिए लंबे समय से विभाग के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि इस कार्य के एवज में खंड शिक्षा अधिकारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
बताया गया कि इस मामले में सह अभियुक्त के रूप में मुकेश, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर, ने खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग पीड़ित तक पहुंचाई। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय ले जाया गया। इस मामले ने इसलिए भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं क्योंकि गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सीओ के पद पर तैनात हैं। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।विजिलेंस की इस कार्रवाई को राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
