हल्द्वानी- बेहद दुःखद और दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है जहां गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक कार पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार पास की दुकान में जा घुसी। मिली जानकारी के अनुसार विगत रात्रि एक कार स्विफ्ट डिजायर नंबर UK06.BA.2254 हल्द्वानी से कुंवरपुर चोरगलिया की तरफ जा रही थी, इस दौरान कार कुंवरपुर के निकट सरोवर रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कृष्णा अस्पताल में चल रहा है।
वही मृतकों के नाम अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा निवासी पीली कोठी हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष, कार्तिक डोभाल पुत्र राजेंद्र सिंह डोभाल निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, चित्रेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार गुप्ता निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष, प्रियांशु बिष्ट पुत्र तारा सिंह बिष्ट निवासी बद्रीपुरा पांडे निवास हल्द्वानी उम्र 19 वर्ष बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घायल में कमल पांडे पुत्र स्वर्गीय मुकुल पांडे निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष वर्तमान में कृष्णा अस्पताल में उपचाराधीन है, जो गंभीर रूप से घायल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
