रुद्रपुर – जिला उधम सिंह नगर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकूओं से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के वार्ड नं. 7 आजद नगर में मृतक तोताराम उम्र 50 वर्ष अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और पिछले छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक राठौर से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचा था और दरोगा प्रदीप पंत को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर गई और तब तक तोताराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 

