चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर से बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात थाना गोपेश्वर को जिला चिकित्सालय से सूचना मिली कि बस अड्डा ब्रह्मसैन के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से चारों घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया।
हादसे में 11 वर्षीय उज्जवल (पुत्र महिपाल) और 14 वर्षीय समीर (पुत्र कलीराम) दोनों निवासी ब्रह्मसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सागर (पुत्र संदीप) और अमन (पुत्र सूर्य भारती), दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और दोनों मृतकों के शवों को मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे ब्रह्मसैन क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और रात के समय यातायात पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस महीने सड़क हादसों की रफ्तार नहीं थम रही है। अब तक 9 सड़क हादसों में 10 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को भी चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
