Rishikesh News– उत्तराखंड में कोविड-19 के मामले कम होने के बाद एकाएक पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है इसी के चलते वीकेंड पर टिहरी गढ़वाल के शिवपुरी थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आए तीन युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। जिससे वहां हड़कंप मच गया। रेस्क्यू चलाकर दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक युवक गंगा में लापता हो गया जिसकी तलाश में टीम जुटी रही। दोनों सगे भाई मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
दो भाईयों के शव बरामद
शनिवार को थाना मुनिकीरेती के शिवपुरी क्षेत्र में पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि क्षेत्र से पर्यटक आए थे। इस दौरान शिवपुरी स्थित युसूफ बीच में मुजफ्फरनगर यूपी से आए पांच पर्यटक नहा रहे थे। शाम करीब सात बजे गंगा के तेज बाहव में तीन लोग डूबने लगे। युवकों को डूबता देख आस-पास मौजूद जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दो युवकों को बाहर निकाला। आनन-फानन में 108 को बुलाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। इनका एक साथी गंगा में लापता हो गया। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

चार लोग आये थे उत्तराखंड
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के अनुसार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से चार लोग अपने दिल्ली निवासी एक अन्य साथी के साथ शनिवार को शिवपुरी क्षेत्र में आए थे। सभी गंगा में नहा रहे थे। अचानक दीपक कुमार शर्मा, इनका सगा भाई राजीव कुमार निवासी अंकित बिहार पछेंडा रोड नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और आदित्य देव पुत्र ज्ञान प्रकाश मकान नंबर 2047 संतोष विहार सिविल लाइन मुजफ्फरनगर यूपी गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। आसपास एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम भी समीप थी।
एक की तलाश जारी
आनन-फानन में तीनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। दुर्घटना स्थल के समीप दीपक कुमार शर्मा और उससे करीब आधा किलोमीटर आगे राजीव कुमार को टीम ने बाहर निकाला। 108 सेवा को यहां बुलाया गया, स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनका साथी आदित्य देव गंगा में लापता है। जिसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 
