Kashipur Suicide News: इस वक्त की बड़ी खबर काशीपुर से आ रही है। कुंडा क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि, एक चार साल की पुत्री का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। महिला द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गंगापुर में कुसुमलता अपनी तीन संतानों दीपिका 4 वर्ष, लव 2 वर्ष तथा एक माह के पुत्र जतिन काे लेकर पिछले डेढ़ साल से राजा के साथ रह रही थी। कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (24) पुत्री चिन्ना सिंह का विवाह करीब छह साल पहले दढियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था।
बताया जाता है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी। कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत भी की गई थी, लेकिन इसके बाद कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ रहने लगी थी। बुधवार को कुसुमलता द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों की जांच करने में पुलिस जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
