देहरादून– मसूरी मोटर मार्ग पर कपलानी के निकट एक बाइक सवार युवक फोटो खिंचवाने के चक्कर में करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
युवक के दोस्त और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसूरी पुलिस और फायर सर्विस को दी जिसके बाद मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पहुची और फायर सर्विस, पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगो की मदद से युवक को काफी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मसूरी पुलिस ने बताया कि दो युवक देहरादून से बाइक पर धनोल्टी घूमने के लिये जा रहे थे।
दोनो युवक कपलानी से कुछ आगे रुके और पहाड़ी दिशा पर फोटो खिचाने लगे। उन्होने बताया कि एक युवक द्वारा रोड साइड पर दो पैराफिट के बाइक पर बैठ कर फोटो खिचाने लगा कि अचानक बाइक अनियंतित्र हो गई और युवक बाइक के साथ करीब 700 मीटर खाई में जा गिरा। उन्होने कहा कि खाई काफी गहरी होने के कारण खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू करने में भारी परेशानी का सामना करना पडा। उन्होने बताया कि घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिये भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक 25 साल की उम्र का है और देहरादून से मसूरी होते हुए अपने दोस्त के साथ बाइक से धनोल्टी घूमने के लिए जा रहा था।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई हे व घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
चश्मदीद संजय भंडारी ने बताया कि दो दोस्त उनकी दुकान से थोडी आगे फोटो खिचवा रहे थे व एक युवक द्वारा बाइक में बैठकर फोटो खिंचवा रहा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे फोटो खिचवाने वाले युवक बाइक के साथ खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
