काशीपुर– काशीपुर में निजी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक द्वारा अपनी पत्नी के समेत आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली। पुलिस ने मृतक चिकित्सक दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काशीपुर के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में तैनात डॉ. इंद्रेश शर्मा मृतक दंपत्ति की दो संतान हैं अपनी पत्नी वर्षा शर्मा और 12 वर्षीय पुत्र ईशान के साथ रहते थे। उनकी पत्नी वर्षा शर्मा कैंसर से पीड़ित की और उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। वही कोरोना के बाद से उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते अपने पुत्र को पढ़ने के लिए स्कूल भी नहीं भेजा था। उनकी एक पुत्री भी है जिसकी कि उन्होंने शादी कर दी थी। आज सुबह 50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले। घर में उनका पुत्र इशान आज सुबह जब उठा तो काफी देर तक जब उसके माता-पिता नहीं उठे।

कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को रोते हुए जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी काशीपुर अभय सिंह के मुताबिक घटना स्थल पर सिरींज और सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे डॉक्टर अपनी स्वेच्छा से सुसाइड किए जाने का जिक्र किया गया है तथा किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सक चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी को असाध्य बीमारी थी जिसके चलते वह सम्भवतः तनाव में थे। चिकित्सक की पुत्री का विवाह जसपुर में हुआ है। माता पिता की मौत की जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला 


