14 वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि।
हरिद्वार – मनरेगा योजना में कार्य कर रहे श्रमिकों की त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स मनरेगा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के क्रम में विकास खण्डों को एन०एम०एम०एस० के माध्यम से ली जा रही उपस्थिति में अपलोड किये गये फोटोग्राफ्स की जाँच करने के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। साथ ही दोषी सम्बन्धितों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे।
तत्क्रम में जाँच उपरान्त दोषी कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है, 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मानदेय की वार्षिक वृद्धि पर रोक लगायी गयी है, सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है एवं मेटों को कार्य से पृथक किया गया है, उप कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) पर अर्थदण्ड लगाया गया है। सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गयी है।
खण्ड विकास अधिकारी स्वयं तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों के माध्यम से फील्ड में जाकर औचक निरीक्षण करते हुए प्रगति पर चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन / अनुश्रवण करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं और आख्या जनपद स्तर को नियमित रुप से प्रस्तुत करने निर्देश दिये गये हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

