टनकपुर। चल्थी नदी में डूबने से चम्पावत के एक युवक की मौत हो गई। युवक ग्राम मुड़ियानी का रहने वाला था। वह अपनी कार से हल्द्वानी से चम्पावत लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक राजकीय महाविद्यालय चम्पावत में छात्र संघ का अध्यक्ष रह चुका है।
जानकारी के अनुसार चम्पावत क्षेत्र के ग्राम मुड़ियानी का रहने वाला निर्मल सिंह मेहरा पुत्र दीवान सिंह मेहरा निवासी मुड़ियानी उम्र 37 वर्ष शनिवार को अपनी कार यूके04एएफ/9495 से पत्नी के साथ हल्द्वानी से चम्पावत जा रहा था। बताया गया है कि वह चल्थी में रुका और गर्मी के चलते हाथ मुंह धोने नदी के किनारे पर गया। इस दौरान वह अचानक नदी में गिर गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाला और एंबुलेंस 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉ.आफताब आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि निर्मल के साथ उसके दोस्त का भी परिवार था। उसने बताया है कि निर्मल ने चल्थी नदी में नहाने की बात की। इसके बाद वह लोग रुक गए। नहाने के लिए निर्मल ने नदी के तालाब में छलांग लगाई, लेकिन वह काफी देर तक बाहर ही नहीं आया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
