देवभूमि का निरंतर मान बढ़ा रही है बेटियाँ…!
उत्तराखंड की बेटियां लगातार राज्य का नाम रोशन कर रही है अब यूपीएससी में राज्य की 4 बेटियों ने बेहतर रैंक पाकर यूपीएससी की परीक्षा पास की है। देवभूमि की इन बेटियों के घरों में आज खुशी का माहौल है माता-पिता गर्व की अनुभूति कर रहे हैं और नाते रिश्तेदार दोस्त और जानने वाले बधाइयां दे रहे हैं क्योंकि इन बेटियों ने कठिन परिश्रम लगन और मेहनत के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास कर मुकाम हासिल किया है।
ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर की निवासी सुश्री गरिमानरूला ने प्रथम प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में 39वां स्थान प्राप्त किया है, वहीं जनपद बागेश्वर के खडेरिया गांव निवासी सुश्री कल्पनापांडे ने 102वीं रैंक, चमोली जिले के बांगड़ी गाँव की मुद्रागैरोला ने 165वीं रैंक एवं जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम स्वीली भरदार की बहन कंचनडिमरी ने 654वीं रैंक प्राप्त कर सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है।आप चारों बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
