रामनगर/पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक बारात की टेंपो ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई। बस में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने खाई में गिरी इस बारात की बस में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
आपको बता दें कि नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से संजय नामक युवक की बारात गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अदालीखाल के पाल्सी गाँव में पहुंची थी। बस में चालक सहित 21 बाराती शामिल थे शुक्रवार को यह बारात की बस दुल्हन को लेकर वापस गाजियाबाद जा रही थी।
इसी बीच शंकरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बस एक गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दुल्हन संजय दुल्हन रेनू के अलावा सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि बस में दुल्हन के दो भाई भी सवार थे। वह भी घायल हो गए रामनगर में उपचार के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

