Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां शहर के भवाली मार्ग में भूमियाधार के समीप पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कार की गति अधिक होने के कारण हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल के समीप ही फूड वेन संचालित करने वाले युवकों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एक की मौत, दो की हालत गंभीर –
सूचना के बाद पहुंची भवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वाहन रांग साइड पर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा देख पास में फूड वेन का संचालन कर रहे युवकों के भी हाथ पांव फूल गए। तत्काल युवकों ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मस्जिद तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।
सूचना पर भवाली कोतवाली और नैनीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर गंभीर रूप से घायल तीनों पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला गया। जिनको तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग 
