- सड़क पार कर रहे नाना और नाती की हुई लोडर से टक्कर।
उत्तराखंड के झाझरा में बीती रात एक हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। दरअसल मामला झाझरा में दून–पावंटा हाईवे का है। जहां हाईवे को पार कर रहे नाना और उनकी 8 साल की नाती को एक बेकाबू लोडर ने टक्कर मारकर उन दोनों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल थे और बुधवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। वहीं दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
प्रेमनगर के थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के मुताबिक अमर सिंह (60) मूल निवासी झालू बिजनौर और उनका परिवार झाझरा में रहकर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार की रात वे नाती आरुषि (08) के साथ झाझरा में सड़क पार कर रहे थे। सड़क पार करने के दौरान वह दोनों तेज गति से आ रहे खनन लोडर की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद चालक लोडर समेत फरार हो गया। आसपास के स्थानीय लोग चिल्लाते हुए मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने दोनों को झाझरा की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने मौके पर मुआवजे की मांग उठाई। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों से तहरीर मांगी है, ताकि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि अमर मजदूरी करते थे। उनकी नाती का परिवार भी झाझरा इलाके में रहता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 

