उत्तराखंड-(बड़ी खबर) उत्तराखंड में PCS की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 224 पदों पर आ गयी भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में सालों से पीसीएस और लोअर पीसीएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं कि सरकार ने 224 पदों पर विभिन्न विभागों में भर्ती के आवेदन मांगे हैं। भर्ती की विज्ञप्ति जारी करते हैं यह बताया गया है कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त होगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड के युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार खत्म हो गया है…

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 10 अगस्त, 2021

ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि – 30 अगस्त, 2021 (रात्रि 115959 बजे तक)

परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card Credit Card द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि-30 अगस्त, 2021 (रात्रि 11:5959 बजे तक)

अति महत्वपूर्ण निर्देश :

अभ्यर्थी उर्ध्व एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाईन आवेदन पत्र में अवश्य करें। आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79 / 2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोगमें मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष | अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं० (एस ) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा। आरक्षण विषयक प्रमाण पत्र आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि तक अभ्यर्थी द्वारा धारित करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाया, युवक से 24 लाख ठगकर हुए फरार

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञापन में वर्णित समस्त निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी स्थिति में अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा अभ्यर्थी का अभ्यर्थन स्वतः ही निरस्त समझा जायेगा। | अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि, दिनांक 30 अगस्त, 2021 तक

विज्ञापन में वर्णित समस्त अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं एवं अन्य अर्हताएं अवश्य धारित करते हों।

अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के संबंध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Declaration Date), वह तिथि मानी जाएगी जो अंक पत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) हो। अतः अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के शैक्षिक अर्हता (Qualification Details) के विवरण में Result Declaration Date के कॉलम में, सम्बन्धित शैक्षिक अर्हता के अंक पत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) का अंकन हो।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) तहसील से लेकर SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, होगी बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन के अनुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतया अभ्यर्थी की होगी।

( 4 ) प्रश्नगत परीक्षा हेतु मात्र ऑनलाईन आवेदन पत्र एवं Net Banking / Debit Card

Credit Card

के माध्यम से ही आवेदन

शुल्क स्वीकार्य होगा। किसी अन्य प्रकार से किया गया आवेदन / परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जायेगा।

आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अर्थात् परीक्षा शुल्क जमा करने के उपरान्त अभ्यर्थी चाहे तो आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर अपना आवेदन रद्द (Cancel) कर आवेदन करने की अंतिम तिथि से पूर्व पुनः आवेदन कर सकते हैं, किन्तु इस दशा में जमा किया गया शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं होगाअर्थात् अभ्यर्थी को संशोधित आवेदन पत्र हेतु पुनः आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चलती ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से गायब हुई प्रज्ञा सिंह ? CCTV खंगाल रही पुलिस

ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि के उपरान्त आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों यथा अर्हता, आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उप श्रेणी, आयु एवं परीक्षा केन्द्र इत्यादि की प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा।

(7) ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि व नियत समय तक अभ्यर्थी द्वारा “Online Application”प्रक्रिया में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र Submit करने एवं नियत समय तक Net Banking/Debit Card / Credit Cardके माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने पर ही “Online Application” की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। आवेदन शुल्क जमा न करने की स्थिति में प्रश्नगत परीक्षा के सापेक्ष अभ्यर्थी का अभ्यर्थन स्वतः ही निरस्त समझा जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें