उत्तराखंड :(बड़ी खबर) एसओजी देहात देहरादून मुख्यालय से अटैच, 37 पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांसफर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • एसओजी देहात देहरादून मुख्यालय से अटैच,37 पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांसफर।

ऋषिकेश- शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नाराज एसएसपी अजय सिंह ने एसओजी देहात को भंग करते हुए देहरादून एसएसपी कार्यालय अटैच कर दिया है। इसके अलावा ऋषिकेश और रायवाला थाने में पिछले 10 सालों से डटे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी ट्रांसफर कर अलग-अलग थाना चौकिया में भेज दिया है।

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि तीर्थ क्षेत्र में शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई हो इसलिए यह बड़ा फेरबदल किया गया है। ऋषिकेश कोतवाली और रायवाला थाने में आने वाले सभी नए अधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी ज्वाइन करते ही शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें। जिससे कि पुलिस नशे पर प्रभावी कार्रवाई कर सके।

बता दे की एसएसपी अजय सिंह आज ऋषिकेश स्थित बस ट्रांजिट कंपाउंड पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें एसएसपी ने पाया कि ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की परफॉर्मेंस शराब पकड़ने में बेहतर रही है। लेकिन एसओजी देहात शराब के बड़े तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर सकी। इसलिए एसओजी देहात की पूरी टीम को देहरादून एसएसपी कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि ऋषिकेश में इंदिरा नगर प्रकरण में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मुकदमे में सुनील नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अन्य तीन मुकदमों में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभी जांच चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

एसएसपी ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र में पिछले कई सालों से शराब तस्करी का धंधा करने वाले तस्करों को चिन्हित कर लिस्ट बनाई जा रही है। जिससे पुलिस उन पर आसानी से नजर रख सके। इसके अलावा प्रेस की आड़ में असामाजिक तत्वों की भी जांच शुरू की गई है।जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से फर्जी प्रेस वालों की शिकायत पुलिस को देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें