Almora News: पहाड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लाक से है। जहां एक स्कूल के 22 छात्रों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र अचानक बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रसित हो गए। ऐसे में एक छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं शिक्षा विभाग ने तीन दिनों के लिए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लाक के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा में अचानक 22 छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों को सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा था। ऐसे में अचानक 22 बच्चे के एक साथ संक्रमण की चपेट में आने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सबसे अधिक सातवीं कक्षा के 14 बच्चे संक्रमित निकले। एक छात्र का स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उसके परिजन उसे भिकियासैंण स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से रेफर करने पर उसे लेकर दिल्ली निकल गए। एक साथ काफी संख्या में बच्चों के संक्रमित निकलने हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डा. आरसी पंत ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो शिविर लगाकर बच्चों की जांच की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
