ऋषिकेश: ऋषिकेश में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने एक बहुमंजिला इमारत को सील करने के साथ ही करीब 11 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को जमींदोज कर दिया।
पशुलोक स्थित निर्मल बाग की गली नंबर 10 में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन पर छापा मारकर उसे मौके पर ही सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज और अवर अभियंता पूनम सकलानी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
इसके अलावा सुनील रावत द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग और सड़क निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं संदीप रावत द्वारा करीब 6 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य हटाए गए।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि शहर के सुनियोजित विकास से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन या मकान खरीदने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति की जांच अवश्य करें। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भी चेतावनी दी कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन 
