Haldwani News: उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी का नया भजन इन दिनों लोगों को खूब भा रहा है। लंबे समय बाद आये इस भजन की लोगों ने जमकर तारीफ की है। इससे पहले लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी गोपुलि जैसे सुपरहिट गीतों से बड़ा नाम कमा चुके है। अब उनका भजन जय डोबरी माई ने पहाड़ की देवी के गुणवान और उनके चमत्कार को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। यह भजन उनके यूट्यूब चैनल आरबीजी गोपाल बाबू गोस्वामी पर सुनने को मिल जायेगा।
पहाड़ प्रभात से खास बातचीत में लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि देवभूमि में कण-कण में भगवान निवास करते है। पहाड़ों में हमारे कई देवी-देवताओं के मंदिर बसे है, जिनमें लोगों की गहरी आस्था है। ऐसे में जय डोबरी माई की आस्था को लेकर इस भजन को उन्होंने खुद लिखा है। जबकि संगीत सागर सिलौड़ी ने दिया है। इस गीत के निर्माता और निर्देशक सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह गड्डू दा है। उन्होंने भजन मंे रमेश बाबू के साथ अपने अभिनय से दर्शकों को दिल जीता है। सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह गड्डू दा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। अब इस भजन में अभिनय कर उन्होंने लोगों की खूब वाहवाही लूटी है।

लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि जल्द उनके कई नये गीत रिलीज होने जा रहे है। जो लोगों को खूब पसंद आयेंगे। पहाड़ की रीति-रिवाज और विलुप्त हो रही चीजों को लेकर वह नया गीत लेकर आने वाले है। इस साल उनके कई गीत लोगों को सुनने को मिलंेंगे। उनके यूट्यूब चैनल 80 हजार से ऊपर सब्सक्राइबर हो चुके है। उनके गोपुलि गीत डेढ़ करोड़ से ऊपर व्यूज मिले है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने उनके गीतों को प्यार दिया है। वैसे ही प्यार आने वाले गीतों को भी मिलेगा। उन्हें पूरी उम्मीद है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
