हल्द्वानी : हल्द्वानी में शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 37 लाख 85 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी निवासी नृपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 नवंबर 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर एक लिंक आया…जिस पर क्लिक करने के बाद उनके व्हाट्सएप पर ‘सिया वर्मा’ नाम की प्रोफाइल से संपर्क किया गया। आरोपी ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया….जहां कथित तौर पर शेयर से जुड़े टिप्स और मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए जाते थे।
बाद में उन्हें एक मोबाइल एप डाउनलोड कर अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से पैसे जमा कराने को कहा गया। 22 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच उन्होंने कुल 37.85 लाख रुपये ट्रांसफर किए। एप में मुनाफा दिखाया जाता रहा, लेकिन रकम निकालने पर और पैसे जमा करने की मांग की गई।
ठगी का शक होने पर पीड़ित ने 18 फरवरी को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा! 
