नैनीताल। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा और उनके कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी को 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नैनीताल स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय से उस समय पकड़ा गया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहे थे।जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता, जो कि न्यायालय नैनीताल में कार्यरत है, ने सतर्कता अधिष्ठान में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसके पांच अन्य साथियों की एसीपी (Assured Career Progression) लगनी थी। इसके लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जिसमें दो सदस्यों ने पहले ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे, परंतु तीसरे सदस्यमुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा जानबूझकर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। शिकायतकर्ता को बताया गया कि जब तक प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये की रिश्वत नहीं दी जाती, तब तक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं होंगे। मुख्य कोषाधिकारी के निर्देश पर अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे कार्यालय बुलाया और सौदे को अंतिम रूप दिया गया।
Haldwani Express News
होम E-Paper उत्तराखंड देश विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
1.20 लाख की रिश्वत लेते नैनीताल के मुख्य कोषाधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ May 9, 2025

1.20 लाख की रिश्वत लेते नैनीताल के मुख्य कोषाधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Spread the love
सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ट्रैप टीम ने किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश
नैनीताल। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा और उनके कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी को 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नैनीताल स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय से उस समय पकड़ा गया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहे थे।जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता, जो कि न्यायालय नैनीताल में कार्यरत है, ने सतर्कता अधिष्ठान में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसके पांच अन्य साथियों की एसीपी (Assured Career Progression) लगनी थी। इसके लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जिसमें दो सदस्यों ने पहले ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे, परंतु तीसरे सदस्यमुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा जानबूझकर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। शिकायतकर्ता को बताया गया कि जब तक प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये की रिश्वत नहीं दी जाती, तब तक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं होंगे। मुख्य कोषाधिकारी के निर्देश पर अकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे कार्यालय बुलाया और सौदे को अंतिम रूप दिया गया।
तय हुआ कि छह लोगों की ओर से कुल 3 लाख रुपये की मांग की जा रही है, जिसमें शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली जानी थी। शिकायत की पुष्टि होते ही पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में एक ट्रैप टीम गठित की गई और निरीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्रवाई की गई। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश कुमार राणा, निवासी सैनिक स्कूल के पीछे नैनीताल और बसंत कुमार जोशी, निवासी गैस गोदाम रोड हल्द्वानी, के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। इस साहसी कार्रवाई के लिए सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने में सतर्कता अधिष्ठान का साथ दें। उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क करने का आग्रह किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
