पुलिस ने स्नैचिंग की दो घटनाओं का किया खुलासा, एम-टेक डिग्री धारक मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार।
देहरादून- देहरादून पुलिस ने स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एम-टेक डिग्री धारक मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में महिला का बैग छीने जाने के मामले की जांच में आरोपियों अमनदीप उर्फ नानू (25) पुत्र धर्म सिंह निवासी अपर नेहरू ग्राम,नियर काली मंदिर डोभाल चौक, देहरादून और कुणाल चौहान (28) पुत्र पवन कुमार चौहान निवासी न्यू टाइप-3 सी (ओएफडी स्टेट), थाना रायपुर, देहरादून को बाईपास फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने रायपुर क्षेत्र में भी स्नैचिंग की वारदात करना कबूल किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे के आदी हैं और वारदातों को नशे की पूर्ति के लिए अंजाम देते थे।
पुलिस टीम में शामिल थे — उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर (चौकी प्रभारी बाईपास), उपनिरीक्षक कमलेश गौड़ (चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी), कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, बृजमोहन रावत, विनोद बचकोटी, संदीप छाबड़ी, पप्पू कुमार और आशीष शर्मा (एसओजी)।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
