ऋषिकेश: ऋषिकेश में मंगलवार को उस वक्त माहौल गर्मा गया जब ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) ऋषिकेश के पास शिवाजी नगर तिराहे को अतिक्रमण से मुक्त कराने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ गुस्साई महिलाओं ने गर्म दाल से भरा पतीला निगम कर्मियों और पुलिस पर फेंक दिया। सौभाग्य से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह जेसीबी मशीन और पुलिस बल के साथ शिवाजी नगर तिराहे पर पहुँची थी। निगम की ओर से पहले से चेतावनी जारी की गई थी…लेकिन जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो करीब एक दर्जन से ज्यादा कब्जों को जेसीबी से हटाया गया।
विरोध के बीच भी नहीं रुकी कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई लोगों ने टीम से बहस और नारेबाजी की वहीं कुछ महिलाओं ने विरोध स्वरूप दाल से भरा बर्तन टीम पर उड़ेल दिया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया और मौके पर मौजूद सभी को आने वाले समय में अतिक्रमण से दूर रहने की चेतावनी दी।
क्या है मामला?
एम्स चौकी प्रभारी निखलेश बिष्ट और नगर निगम सफाई निरीक्षक सुभाष सेमवाल ने बताया कि शिवाजी नगर तिराहे को पहले ही नगर निगम की बोर्ड बैठक में जीरो जोन घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद कई लोग ठेलियां और रेहड़ियां लगाकर सड़क को संकरा बना रहे हैं। यही नहीं नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए जा रहे हैं…जिससे एम्स जाने वाली एंबुलेंस, मरीज और आमजन को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया…तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
